{"_id":"6a36f9b7f00879639c08b8a5","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113180-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाजारों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा उठाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाजारों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा उठाने का काम शुरू
Sun, 21 Jun 2026 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से जमा गंदगी को हटाने के दौरान तेज दुर्गंध से लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की करीब 26 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त होने के बाद शनिवार सुबह से कस्बे में सफाई कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया। कर्मचारियों ने बाजारों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर जमा कूड़े-कचरे को उठाने का अभियान चलाया। लंबे समय से जमा गंदगी को हटाने के दौरान तेज दुर्गंध फैलने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी नरेश अंबा, सवर्ण सिंह, अजय सिंह ने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों के काम पर लौटने से कस्बा के लोगों को राहत मिली है। गंदगी से आम लोगों का जीना मुहाल हो कर रह गया था। कुछ वार्ड में लोग स्वयं ही सफाई कर रहे थे। नालियों में गंदगी के भर जाने से लोगों को आने जाने की समस्या बनी हुई थी। बाजारों में गंदगी के ड़ेर लगे हुए थे। उन में दुर्गंध निकल रही थी।
हालांकि इन दिनों व्यापार मंडल की छुट्टियों के चलते अधिकांश बाजार बंद हैं, जिससे बाजारों में भीड़भाड़ कम रही और सफाई कार्य को कुछ हद तक आसानी से अंजाम दिया जा सका। हड़ताल के दौरान कस्बे के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर लग गए थे, जिससे स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी।
विज्ञापन
हमने अपनी मांगों को लेकर सरकार को एक निश्चित समय दिया है। सरकार ने उन के साथ वादा किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाए गा। कर्मचारियों के सामने पिछले 26 दिनों से जमा कूड़े को पूरी तरह हटाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। नगर परिषद की टीमें मशीनों और वाहनों की मदद से लगातार कचरा उठाकर डंपिंग स्टेशन तक पहुंचा रही हैं।
रवि रंधावा, प्रधान, सफाई कर्मचारी संगठन
कोट
अगले कुछ दिनों में सफाई व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा। नगर परिषद के सभी वाहन काम पर लगाए गए हैं। कस्बे के मुख्य चौक व हाइवे पर पहले से ही सफाई करवाई जा रही है। दवा का भी छिड़काव किया जा रहा है।
- जोध राज, सीईओ, नगर परिषद सांबा