{"_id":"6a17562a9275430f4c0a8421","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-112723-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ग्रिड स्टेशन में धूल फांक रहा ट्रांसफार्मर, लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ग्रिड स्टेशन में धूल फांक रहा ट्रांसफार्मर, लोगों में नाराजगी
Thu, 28 May 2026 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 28 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
सांबा। जिले के राजपुरा के पवार हाउस में तीन माह से जमीन पर पड़ा ़़10 एमवीए को ट्रांसफार्मर
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार करना पड़ रहा बिजली संकट का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राजपुरा कस्बे में पिछले तीन महीनों से पावर हाउस पर रखा ट्रांसफार्मर धूल फांक रहा है। इससे स्थानीय लोगों और किसानों में रोष है। लोगों का कहना है कि इतना समय बीतने के बावजूद इसे इंस्टॉल नहीं किया गया। इस कारण लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी दर्शन चौधरी, विनय शर्मा और कृष्ण लाल का कहना है कि यह ट्रांसफार्मर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने, ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से राहत देने के उद्देश्य से मंगाया गया था। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ जाती है और लगातार कटौती से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने बताया कि धान की रोपाई का समय आ रहा है और खेती के कार्यों के लिए बिजली बेहद जरूरी है। अघोषित बिजली कटौती के कारण सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन तथा बिजली विभाग से मांग की है कि ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द स्थापित कर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए।
विज्ञापन
कोट
हमने ठेकेदार को निर्देश जारी किए हैं कि वह इसे शीघ्र इंस्टाल करे। कुछ सामान नहीं पहुंचा था जिस कारण देरी हुई है। शीघ्र ही इसे इंस्टाल करवा दिया जाएगा।
- विकास गुप्ता, कार्यकारी अभिंयता, एसटीडी कठुआ