{"_id":"6a1757d253b37ac5340b7270","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-112716-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन जारी
Thu, 28 May 2026 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 28 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं वह काम पर नहीं लौटेंगे।
सफाई कर्मचारी संगठन के प्रधान रवि रंधावा ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है हड़ताल पर ही रहेंगे। उधर, हड़ताल के चलते शहर की गलियों और बाजारों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गंदगी फैलने से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ। जिला अस्पताल कस्बे के बाजारों में भी गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं।
स्थानीय नीलम सिंह संब्याल, कमल भट्टी और अजय सिंह ने सरकार से अपील की है कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाए। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।