{"_id":"6a0f7508b9e2e4508b09f151","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-112618-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सफाई कर्मचारियों को स्थायी किया जाए नहीं तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सफाई कर्मचारियों को स्थायी किया जाए नहीं तो आंदोलन
विज्ञापन
सांबा। जम्मू-कश्मीर में सफाई कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू चौधरी टाइगर वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सफाई कर्मचारियों को जल्द स्थायी नहीं किया गया तो प्रदेशभर में कूड़ा उठाने का काम बंद कर आंदोलन तेज किया जाएगा।
सफाई कर्मचारी संगठन के जिला प्रधान रवि रंधावा ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही।
उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की अपील भी की।