फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: नमी के कारण गेहूं के दानें हो सकते हैं अंकुरित

विज्ञापन
jammu kashmir news
ज्यौड़ियां में गेहूं की फसल को पहुंचा नुकसान। - फोटो : jyodian news
ज्यौड़ियां। क्षेत्र के गांव मट्टू, हमीरपुर सिदड़, सैंथ, घरड़ सैंथ, पलांवाला, पलातन आदि गांवों के किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी प्रकार बना रहा तो उनकी कई महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।
विज्ञापन

किसान सरफु राम चौधरी, करनैल सिंह, मदन लाल तथा बहादुर सिंह ने बताया कि इस समय फसल को हल्की धूप और शुष्क मौसम की आवश्यकता होती है। लगातार हो रही वर्षा फसल के लिए घातक सिद्ध हो रही है। वहीं कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अधिक नमी के कारण गेहूं के दानों में अंकुरण (स्प्राउटिंग) शुरू हो सकता है, जिससे उसकी बाजार में कीमत कम हो जाती है। इसके अलावा खेतों में पानी भरने से फसल की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और फसल गिर सकती है। इससे कटाई में भी कठिनाई आती है।किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed