{"_id":"69d56e105f9ab95f7b0a8d68","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111790-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उपायुक्त ने सुंब क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उपायुक्त ने सुंब क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा
विज्ञापन
सांबा। जिला उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन ने ब्लॉक सुम्ब का दौरा कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचे का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त सांबा अजय भारती, सहायक आयुक्त विकास सांबा रफीक जराल, कार्यकारी अभियंता, तहसीलदार सांबा तथा ब्लॉक विकास अधिकारी सुम्ब भी मौजूद रहे।
दौरे के दौरान सड़क संपर्क, ग्रामीण विकास योजनाओं तथा बाढ़ नियंत्रण उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया। उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सड़क उन्नयन, पुल निर्माण, सामुदायिक बुनियादी ढांचे तथा मरम्मत कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समय सीमा की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने दूर दराज़ ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संपर्क सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए संबंधित विभागों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता से समझौता किए बिना समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण उपायों का भी आकलन किया और जान-माल की सुरक्षा के लिए पूर्व तैयारी तथा प्रभावी रोकथाम उपायों की आवश्यकता पर बल दिया। दौरे के दौरान गोरन बाबा में गोरन बाबा समिति के सदस्यों के साथ बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय विकास, आधारभूत सुविधाओं की कमी और सामुदायिक जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने जन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों के समन्वय से समग्र विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया।