फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: विस्थापितों को अलाॅट भूमि का मलिकाना हक दिया जाए

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। ऑल जम्मू-कश्मीर जाट सभा का एक प्रतिनिधिमंडल जम्मू में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिला और विस्थापित परिवारों को अलाट भूमि के मालिकाना अधिकार दिए जाने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सभा के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मंजीत सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जाट समुदाय, विस्थापितों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाया। ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व मंत्री ने जम्मू जिले में महाराजा रंजीत सिंह की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि महाराजा रणजीत सिंह के जनकल्याणकारी शासन का प्रभाव जम्मू-कश्मीर के लोगों पर रहा है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने जाट समुदाय के विद्यार्थियों के लिए जम्मू में अलग छात्रावास बनाने की मांग की। उनका कहना था कि कठुआ से पुंछ तक के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को आवास की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति देने की भी मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा ने केंद्र सरकार की नौकरियों और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में जट्ट समुदाय को ओबीसी का दर्जा देने की लंबित मांग को भी उठाया।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने 1965 और 1971 के शरणार्थियों तथा छंब विस्थापितों को आवंटित भूमि पर मालिकाना हक देने, पुनर्वास पैकेज की पूरी राशि जारी करने और रक्षा प्रयोजनों के लिए अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा देने की मांग की। सभा ने सीमावर्ती युवाओं के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सिविल प्रशासन में विशेष भर्ती अभियान चलाने की भी मांग की। साथ ही जम्मू जिले में जाट भवन के निर्माण और पंजाबी भाषा को जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक दर्जा देने की मांग भी रखी गई।


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिनिधिमंडल को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। केंद्र सरकार से जुड़े मुद्दों को भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने का भरोसा दिया। इस मौके पर सभा के कई पदाधिकारी त्रिलोक सिंह बाजवा, चौधरी सुखनंदन, चौधरी गारू राम, तरनजीत सिंह टोनी, उजागर सिंह, चौधरी जरनैल सिंह, कमल रंधावा आदि भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed