फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: अखनूर, राजोरी और पुंछ से आने वाले श्रद्धालु रिंग रोड से नजवाल पहुंचेंगे

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिले के विजयपुर के नजबाल में 4 और 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले राधा स्वामी सत्संग कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत अखनूर, राजोरी और पुंछ की ओर से आने वाले श्रद्धालु रिंग रोड से नजवाल पहुंचेंगे। जम्मू शहर से आने वाले लोगों को सतवारी चौक–मीरां साहिब रिंग रोड रूट अपनाना होगा। बाड़ी ब्राह्मणा और सांबा की ओर से आने वालों को एनएच-44 अंडरपास से नजवाल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान हाईवे और आसपास की सड़कों पर वाहनों की भारी आवाजाही की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का पालन करने और ट्रैफिक पुलिस व सेवादारों का सहयोग करने की अपील की है। जारी एडवाइजरी के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली संगत के लिए अलग-अलग मार्ग और प्रवेश द्वार तय किए गए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह कठुआ, उधमपुर, आरएस पुरा, अरनिया और मीरां साहिब क्षेत्रों से आने वाली संगत के लिए भी अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। भारी और मध्यम वाहनों को विशेष रूप से निर्धारित गेट नंबर 6 से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि नजवाल स्थित परिसर में सभी प्रकार के वाहनों के लिए 26 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। सभी प्रवेश द्वारों और मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी व राधा स्वामी के सेवादार श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश देने के लिए तैनात रहेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए तय रूट का ही उपयोग करें, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।

हाईवे के बरनोटी और दयाला चक में निर्माणाधीन फ्लाईओवर सत्संग के दौरान अस्थायी रूप से खोले जा सकते हैं। सरोर पुल के दोनों ट्यूब खुले रहेंगे
हाइवे और बाड़ी ब्राह्मणा की ओर जाने वाली बॉर्डर रोड पर 3 और 4 अप्रैल को सड़क किनारे पार्किंग पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।सिडको चौक से पुरमंडल मोड़ तक निर्माण कार्य के चलते जाम की संभावना है। जम्मू से आने वाले श्रद्धालुओं को सतवारी, मीरां साहब रिंग रोड, नजवाल मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

पीक आवर्स में अनावश्यक यात्रा से बचें। अवैध पार्किंग और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई होगी। आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और संगत से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि हाईवे पर निर्माण कार्य और सत्संग के कारण पीक आवर्स में जाम की स्थिति बन सकती है, इसलिए सभी यात्री नियमों का पालन करें ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed