{"_id":"69ced8b06581a1225705ffe8","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111693-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आढ़ती की हत्या की जांच जारी, शव का किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आढ़ती की हत्या की जांच जारी, शव का किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
सांबा। जिले के राजपुरा क्षेत्र में बुधवार को हुई आढ़ती हरीश चंद्र (60) की हत्या मामले की जांच जारी है। वीरवार को आढ़ती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौजूद रहे, जहां माहौल गमगीन रहा।
घटना के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय नजर आया। एडीशनल एसपी गारू राम मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। वहीं स्थानीय लोगों ने भी घटना पर रोष व्यक्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। संवाद
यह है मामलाजानकारी के अनुसार हरीश चंद्र (60) मंडी में अपना काम निपटाकर दियालाचक से राजपुरा के लिए अपनी कार से घर जा रहे थे। आरोपी अर्जुन कुमार भी साथ में ही था। चक लाला के पास सुनसान स्थान पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर आढ़ती की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन कुमार निवासी भैया हीरानगर को गिरफ्तार कर लिया है।