{"_id":"69ced8cf1642cd2c5e01259d","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111692-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी, ओपीडी सेवाएं ठप रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी, ओपीडी सेवाएं ठप रहीं
विज्ञापन
सांबा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इसके चलते जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं। ओपीडी बंद रहने से दूर-दराज़ से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज बिना उपचार के ही लौटते दिखाई दिए।
हड़ताली कर्मचारी नवीन शर्मा, विकास शर्मा, शाम सुंदर, कमला देवी, सुनीता देवी, रजनी देवी, दर्शन कुमार, कुनाल दुबे, विजय कुमार आदि ने जिला अस्पताल परिसर में एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हड़ताल जारी रहेगी।
उधर मरीजों और उनके परिजनों ने ओपीडी सेवाएं बंद रहने पर नाराजगी जताई। प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की ताकि आम लोगों को असुविधा ना हो। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने हक के लिए आंदोलन जारी रखेंगे और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।