{"_id":"687e9cd55a27084c77020c75","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-107337-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजपुरा के हायर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चरर की कमी से छात्रों की हो रही पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजपुरा के हायर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चरर की कमी से छात्रों की हो रही पढ़ाई प्रभावित
विज्ञापन
सांबा। सरकारी स्कूलों में लेक्चरर की कमी से छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इससे छात्र और अभिभावक चिंतित हैं। पूर्व सरपंच भारत इंदु शर्मा, यशपाल शर्मा, आशा रानी, संजय शर्मा ने कहा कि राजपुरा के हायर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चरर के पद रिक्त हैं। इनमें पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, केमिस्ट्री, हिंदी के लेक्चरर के पद रिक्त पड़े हुए हैं।
गणित के लेक्चरर अगस्त में और अंग्रेजी के लेक्चरर अक्तूबर में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई कैसे सुचारू हो सकेगी। यही नहीं स्कूल की प्राचार्य गत जनवरी माह में सेवानिवृत्त हुई थी, लेकिन आज तक पद रिक्त ही पड़ा हुआ है। उन्होंने जम्मू कश्मीर सरकार से मांग की कि रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए ताकि छात्रों की पढ़ाई सुचारू हो सके।
कोट
जिले में 82 लेक्चरर के पद रिक्त हैं। इस संबंधी उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। नई भर्ती होने पर ही रिक्त पद भरे जा सकेंगे। प्राचार्य का पद रिक्त है, लेकिन इंचार्ज को कार्य सौंपा गया है।
विज्ञापन
-केवल कृष्ण, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सांबा।