{"_id":"682797ca8c1cdc935f040d5c","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-106299-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान अगले 90 वर्षों तक ऐसी हरकत नहीं करेगा : सत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान अगले 90 वर्षों तक ऐसी हरकत नहीं करेगा : सत
विज्ञापन
सांबा/रामगढ़। जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष सत शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी गोलाबारी के बाद जमीनी स्थिति की समीक्षा के लिए सांबा के सीमावर्ती गांवों का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने लोगों से बात की और समस्याएं सुनीं। सत शर्मा ने कहा, पाकिस्तान अब अगले 90 वर्षों तक इस तरह की हरकत करने की हिम्मत नहीं करेगा।
इस अवसर पर सत शर्मा के साथ जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा, सांसद जुगल किशोर शर्मा, डॉ. नरिंदर सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और विधायक, शाम लाल शर्मा, विधायक डॉ. देवेंदर कुमार मन्याल, विधायक आरएस पठानिया, डीडीसी सुभाष भगत, डीडीसी सरबजीत सिंह जोहल, नारायण सिंह, जय शर्मा, रछपाल वर्मा, अनीता चौधरी, अरुण शर्मा भी थे।
सत शर्मा ने स्थानीय लोगों के मजबूत संकल्प की जोरदार सराहना की, जो पाकिस्तान के निरंतर संघर्ष विराम के उल्लंघन के खिलाफ मजबूती के साथ डटे रहे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि भाजपा सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थायी शांति हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है और एक व्यापक और स्थायी समाधान के लिए केंद्र सरकार के साथ इस मामले को उठाएगी।
विज्ञापन
सत शर्मा ने आश्वासन दिया कि पार्टी पूरी तरह से उनकी वास्तविक मांगों का समर्थन करती है। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत और सामुदायिक बंकरों दोनों के निर्माण की बात केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ की गई है।
उन्होंने आश्वासन दिया है कि सीमा पार से गोलीबारी के दौरान निवासियों के लिए सुरक्षित आश्रय सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द काम शुरू हो जाएगा।
स्थानीय निवासी पुरख सिंह ने मांग की कि उनके गांवों के लोगों को हथियार के लाइसेंस दिए जाएं ताकि वह भी दुश्मन के साथ मुकाबला कर सकें। हरबंस सिंह ने अधूरे बंकरों को पूरा करने व गोलीबारी की जद में आने वाले गांवों में भी बंकर बनाए जाने की मांग की।