{"_id":"67df133c0dc3244bd50ce9f2","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-105551-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, टैंकर मंगवाकर लोगों ने जरूरत पूरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, टैंकर मंगवाकर लोगों ने जरूरत पूरी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जलशक्ति विभाग के दैनिक वेतन भोगियों की हड़ताल शनिवार दूसरे दिन भी जारी रही। इससे कस्बे के वार्ड में पानी की किल्लत बनी रही। लोगों ने पैसे खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाए और जरूरत पूरी की। हालांकि विभाग की ओर से स्थायी कर्मचारियों को आदेश दिए गए थे कि वह पानी की आपूर्ति को सुचारू बनाएं लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
स्थानीय निवासी नीलम सिंह ने कहा कि कस्बे के मुख्य बस अड्डा क्षेत्र में शनिवार को चार दिनों बाद भी पानी नही पहुंचा लोगों ने निजी टैंकर से पानी खरीद कर गुजारा किया। पड़ेल निवासी अजय कुमार ने कहा कि उनके मोहल्ले में तीन दिनों बाद पानी की आपूर्ति की जाती है। आज भी उन्हें पानी नहीं मिला है। वार्ड चार के अजय सिंह के अनुसार कि गत तीन दिनों से उनके वार्ड में पानी नहीं आया है। वार्ड पांच के कमल भट्टी, मनोज कुमार ने कहा कि हड़ताल के कारण उनके वार्ड में पानी की किल्लत बनी रही। कस्बे के अन्य वार्डों में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलशक्ति विभाग की आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप के कारण लोगों को अधिक प्रभावित नहीं होना पड़ा है, जबकि कस्बों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। कई क्षेत्रों में निजी टैंकर पानी की सप्लाई करते नजर आए।
विभागीय सूत्रों के अनुसार कि जिले में जलशक्ति विभाग के कुल 60 स्थायी कर्मी हैं, जबकि दैनिक वेतन भोगी 1200 से भी अधिक हैं। इस पर लोगों को पानी की आपूर्ति की जाती रही है। ऐसे में स्थायी कर्मियों के दम पर पानी की सुचारू आपूर्ति कर पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
कोट
विभाग ने स्थाई कर्मियों को आदेश दिया है कि वह सभी स्टेशन चालू रखें ताकि पानी की आपूर्ति प्रभावित न हो। विभाग के सभी स्टेशन चालू हैं। हो सकता है किसी वार्ड में पानी नहीं पहुंचा होगा। उनका प्रयास है कि सभी वार्ड में पानी की आपूर्ति सुचारू रहे।
-फारूक मलिक, एईई जलशक्ति विभाग सांबा