{"_id":"6a4d5a99b4b1e198740bbf06","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-113468-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा कोर्ट परिसर के बाहर दो गुटों में झड़प, फायरिंग के बाद नाबालिग के अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा कोर्ट परिसर के बाहर दो गुटों में झड़प, फायरिंग के बाद नाबालिग के अपहरण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। सांबा जिला कोर्ट परिसर के बाहर मंगलवार को गुज्जर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक रूप ले गया। कहासुनी के बाद झड़प और फायरिंग की घटना सामने आई। घटना से कोर्ट परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया।
जानकारी के अनुसार कोर्ट में पेशी से लौटने के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने कठुआ निवासी मुश्ताक अली की कार पर हमला कर दिया। हमले में वाहन का एक टायर और शीशे टूट गए। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
हमले का शिकार हुए व्यक्ति ने इस घटनाक्रम के दौरान 16–17 वर्ष की अपनी भतीजी के कथित अपहरण का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि नाबालिग के कथित अपहरण सहित पूरे घटनाक्रम की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।