{"_id":"6a0a2d36fd0fccc67d0a0850","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-112538-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सड़क, पानी और बिजली की समस्याएं उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सड़क, पानी और बिजली की समस्याएं उठाईं
Mon, 18 May 2026 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 18 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
सुंब चांडली क्षेत्र में लोगों से समस्याए जानते विधायक सुरजीत सिंह
विधायक ने समाधान का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सुंब चांडली क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
दौरे के दौरान लोगों ने बताया कि इलाके में सड़कें बदहाल हैं। कई स्थानों पर पेयजल की समस्या बनी हुई है जबकि बिजली आपूर्ति भी नियमित नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि ये समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं लेकिन अब तक इनका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विधायक ने लोगों को कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सेवाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर जल्द ही कार्य शुरू करवाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।