फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सांबा के औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढों का जाल, राहगीर परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा के सिडको औद्योगिक क्षेत्र में प्रथम फेज की बदहाल संपर्क मार्ग की तस्वीर। - फोटो : samba news
विज्ञापन

सांबा। सांबा के सिडको औद्योगिक क्षेत्र के संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में हैं। सड़कों पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि रोजाना छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।
स्थानीय लोगों और उद्योगों से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग, विशेषकर औद्योगिक विकास विभाग (सिडको) के अधिकारियों को शिकायतें दी जा चुकी हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। बरसात के दौरान ये गड्ढे और खतरनाक हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी संदीप संब्याल ने बताया कि कई बार औद्योगिक विकास विभाग द्वारा केवल मुख्य मार्ग पर ही तारकोल बिछाया गया है, जबकि संपर्क मार्गों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। इन सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नीलम सिंह ने कहा कि हम लोग रोजाना इस रास्ते से गुजरते हैं और हर समय डर बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इसी तरह अभिमन्यु संब्याल ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद यहां की सड़कें बेहद खराब हैं, जो प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती हैं। अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विभाग के फील्ड सुपरवाइजर रामदेव ने बताया कि विभाग के पास फिलहाल केवल मुख्य एप्रोच रोड की मरम्मत के लिए ही धनराशि उपलब्ध थी। इस कारण उसी सड़क का कार्य कराया गया। अन्य सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है और योजना के स्वीकृत होते ही बाकी संपर्क मार्गों की भी मरम्मत कर दी जाएगी।


आम नागरिकों व राहगीरों का आरोप है कि विभाग पूरी तरह मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि हादसों पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed