{"_id":"69d56e68ed2e246bb404fb83","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111789-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बस की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बस की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान
विज्ञापन
सांबा। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब जम्मू की ओर से कठुआ की तरफ जा रही जेकेएसआरटीसी की बस ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान स्वर्ण सिंह (70) निवासी बुदवानी, तहसील एवं जिला सांबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्वर्ण सिंह सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।