फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: रोजगार शुरू करने के लिए मिलेगी 10 लाख तक की सहायता

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जम्मू कश्मीर सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। की है। इस पहल के अंतर्गत 10 लाख रुपये तक की परियोजना लागत वाले छोटे व्यवसायों को आर्थिक सहयोग और संस्थागत समर्थन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना विशेष रूप से प्रथम बार उद्यम शुरू करने वाले युवाओं और इच्छुक व्यक्तियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसके तहत स्ट्रीट वेंडिंग, सिलाई-कढ़ाई, किराना स्टोर, डेयरी, छोटे विनिर्माण इकाइयों सहित विभिन्न सूक्ष्म व्यवसायों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला उपायुक्त जगदीश सिंह के अनुसार सरकार का लक्ष्य है कि कम पूंजी में अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन हो और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिले। योजना के तहत लाभार्थियों को बैंकिंग सहायता, प्रशिक्षण, हैंड होल्डिंग सपोर्ट और आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे नए उद्यमियों को शुरुआती चुनौतियों से पार पाने में मदद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन का मानना है कि यह पहल आत्मनिर्भर जम्मू-कश्मीर के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। 18 से 59 वर्ष तक के पात्र नागरिकों को इस योजना का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed