फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

Fri, 13 Feb 2026 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 13 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सांबा की अदालत ने लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए जुर्माना और न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से प्रस्तुत चालान के अनुसार सांबा थाने में वर्ष 2025 में आरोपी संजीव कुमार निवासी अवताल काटलां सांबा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। सुनवाई के दौरान घायल शख्स शुभम ललोत्रा और आरोपी ने अदालत में आपसी समझौते की संयुक्त अर्जी पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर समझौते को स्वीकार करते हुए धारा के तहत आरोपी को आरोप से बरी कर दिया।
विज्ञापन

बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अदालत ने आरोपी को बीएनएस के तहत 800 रुपये और मोटर वाहन अधिनियम के तहत 1000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही न्यायालय उठने तक की साधारण कारावास की सजा भी दी गई। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी ने स्वेच्छा से अपराध स्वीकार किया है और उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed