{"_id":"6828e97236911d1e2508e1c1","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-106314-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा जिला बार एसो. के प्रधान बने अजय चाढ़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा जिला बार एसो. के प्रधान बने अजय चाढ़क
विज्ञापन
सांबा बार एसोसिएशन चुनाव जीतने के बाद जश्न मनाते विजयी उम्मीदवार।
- फोटो : samba news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। सांबा जिला बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम देर शाम घोषित हो गए। बार एसोसिएशन के पांच पदों के लिए हुए चुनावों में अध्यक्ष पद पर अजय सिंह चाढ़क ने मनदीप सिंह को 16 वोटों से हराया। कुल 146 वकीलों ने मतदान किया। अजय सिंह चाढ़क को 81 और मनदीप सिंह को 65 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर राहुल शर्मा ने संदीपा कुमारी को 15 मतों से मात दी। राहुल शर्मा को 75 जबकि संदीपा कुमारी को 60 वोट मिले, जबकि अमरीश सिंह सलाथिया को 11 वोट हासिल हुए। महासचिव पद पर हितेश शर्मा ने 80 वोट हासिल कर मनीष वैद को 14 वोट से हराया। संयुक्त सचिव पद पर अनिकेत वैद ने 76 वोट लेकर सतीश कुमार को 6 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर नीरज सडोत्रा ने 90 वोट लेकर 35 वोटों से नितीश सिंह को पराजित किया।
शनिवार को हुए मतदान की मतगणना देर शाम तक चली। विजेताओं के समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजाये और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिंह चाढ़क ने कहा कि अधिवक्ताओं ने उनमें जो विश्वास जाहिर कर विजयी बनाया है उसके लिए वे उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह समाजहित और वकीलों की भलाई के लिए हर जिम्मेदारी का निष्ठा से पालन करेंगे।
विज्ञापन
17 एसबीए 01 : सांबा बार एसोसिएशन चुनाव जीतने के बाद जश्न मनाते विजयी उम्मीदवार