{"_id":"6827971885c1d7184a0b805b","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-106303-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रमिकों से भरी बस तारों से टकराई धमाके से भगदड़, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रमिकों से भरी बस तारों से टकराई धमाके से भगदड़, दो महिलाएं घायल
विज्ञापन
सांबा। सांबा के औद्योगिक क्षेत्र से शाम को श्रमिकों को लेकर लौट रही मिनी बस बिजली की तारों की चपेट में आ गई। करंट के कारण कई धमाके भी हुए। इससे श्रमिकों में अफरा तफरी मच गई। सभी जान बचाने के लिए बाहर भागने का प्रयास करने लगे। भगदड़ में दो महिलाओं को चोटें भी आईं।
घायल महिलाओं को उपचार के लिए सांबा के जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी पहचान सुनीता देवी और दर्शना देवी के रूप में हुई है। दोनों इंड स्विफ्ट दवा कंपनी में काम करती हैं।
प्रत्यक्षदर्शी सुखदेव सिंह ने बताया कि बीती शाम तेज़ तूफान के कारण खंबा टूट गया। इसके चलते बिजली की तारें लटक रही थीं। दवा कंपनी के श्रमिक मिनी बस में सवार होकर काम से लौट रहे थे। मिनी बस अचानक बिजली की तारों की चपेट में आ गई, जिसके कारण चिंगारियां निकलने लगीं और धमाके शुरू हो गए। लोग किसी तरह जान बचाकर गाड़ी से बाहर निकले। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।