{"_id":"6a4d5a5d4f3d4e7bc005f120","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102834-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ब्यासपुर रिसीविंग स्टेशन पर तीन दिन में 6.3 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ब्यासपुर रिसीविंग स्टेशन पर तीन दिन में 6.3 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। पूर्व डीडीसी तरनजीत सिंह टोनी ने मंगलवार को ब्यासपुर रिसीविंग स्टेशन का औचक दौरा कर पिछले एक साल से रखे 6.3 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को इंस्टॉल करने का बिजली अधिकारियों को निर्देश दिया है। मौके पर स्थानीय ग्रामीण और बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बिजली विभाग ने आश्वासन दिया कि अगले तीन दिन के भीतर ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया जाएगा। विभाग ने कहा कि इंस्टॉलेशन के दौरान आपूर्ति प्रभावित होगी और अगले तीन दिन तक बिजली कटौती से असुविधा हो सकती है, इसलिए ग्रामीणों से धैर्य रखने का अनुरोध किया गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
टोनी ने युद्धस्तर पर ट्रांसफार्मर इंस्टॉल कराने के निर्देश दिए ताकि सिविल स्टेशन पर लोड की समस्या का स्थायी समाधान मिल सके। वर्तमान में रिसीविंग स्टेशन के तीनों फीडर बार-बार ओवरलोड हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गंभीर बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद बिजली की सप्लाई में सुधार और कटौती में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।