फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पसगाल गांव में पुलिस पर पथराव, नशा तस्कर बिल्ला गुर्जर व सुदाम हुसैन फरार

विज्ञापन
jammu kashmir news
अरनिया। क्षेत्र के गांव पसगाल में नशा तस्करों को पकड़ने गई अरनिया पुलिस पर रविवार रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। थाना प्रभारी दिलावर कुमार सहित पुलिस टीम को जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा। हिट लिस्ट में शामिल लाहू गुर्जर के गुर्गे बिल्ला गुर्जर और सुदाम हुसैन फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को खबर मिली थी कि बिल्ला गुर्जर और सुदाम हुसैन क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। थाना प्रभारी दिलावर कुमार के नेतृत्व में टीम ने कुल्लों में दबिश शुरू की लेकिन समुदाय विशेष के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ताबड़तोड़ पथराव के बाद पुलिस को कार्रवाई स्थगित कर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिलावर कुमार ने बताया कि नशा तस्करों की क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना पर छापा मारा गया था। बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोग जमा हो गए और पथराव शुरू कर दिया। टीम की सुरक्षा को देखते हुए वापसी की गई। दोनों आरोपी पुलिस की हिट लिस्ट में हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed