{"_id":"69b47340b17bea53fc0e0b23","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102643-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शादी के दो दिन बाद दुल्हन मायके लौटी, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शादी के दो दिन बाद दुल्हन मायके लौटी, थाने में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। शादी के महज दो दिन बाद दहेज की मांग को लेकर दुल्हन को मायके छोड़ने का आरोप ससुराल वालों पर लगा है। अरनिया थाने में दोनों परिवारों को समझौते के लिए बुलाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बिना बात सुने बिचौलिए को पीट दिया। हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान दुल्हन बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया।
लड़की के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि 2 दिन पहले बेटी की शादी आरएस पुरा के चकरोई गांव में की थी। दहेज में सोना न देने और शगुन में घटिया सामान देने का बहाना बनाकर ससुरालियों ने दुल्हन को तंग करना शुरू कर दिया। शादी के दौरान उन्होंने बेटी से बात तक नहीं की। उन्होंने बताया कि लड़का जब बेटी के साथ अगले दिन ससुराल आया तो लड़की को दहेज उत्पीड़न के ताने मारने लगा। इसके बाद लड़के ने कहा कि जब तक सोना नहीं मिलता लड़की को ससुराल भेजने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि लड़के के रवैये को देखते हुए उन्होंने अरनिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस ने उन पर ही रौब झाड़ना शुरू कर दिया। लड़की पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। लड़की के पिता ने बताया कि वह गरीब हैं और दिव्यांग हैं। बेटी की शादी के लिए उधार लेकर शगुन का सामान दिया है। पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच कर इंसाफ करना चाहिए।
विज्ञापन
शादी के बिचौलिए राजेश कुमार ने कहा कि अरनिया थाने में दोनों तरफ से परिजनों को बुलाया था। पुलिस ने कहा कि शादी का बिचौलियां राजेश कुमार खड़ा हो जाए। इसके बाद पुलिस ने बिना कुछ कहे सुने पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सरासर गलत व्यवहार किया है।
थाना प्रभारी दिलावर कुमार ने कहा कि दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों को बुलाया था। यहां कहासुनी हुई। वास्तव में यह आरएस पुरा थाने का मामला बनता है।