फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बिजली ढांचे को सुधारा जाना चाहिए, बुढ़ापा पेंशन भी बढ़ाई जाए

विज्ञापन
jammu kashmir news
अरनिया। उमर सरकार के शुक्रवार को जारी किए गए बजट से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। बजट में 200 यूनिट बिजली फ्री, राशन में बढ़ोतरी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की सौगात दी गई है। इसका सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि बिजली ढांचे को भी सुधारा जाना चाहिए और बुढ़ापा पेंशन भी बढ़ाई जानी चाहिए थीं।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच और किसान एडवाइजरी बोर्ड की सदस्य बलवीर कौर ने कहा कि सरकार द्वारा पेश किया गया बजट उम्मीद के अनुसार खरा उतरा है। उन्होंने कहा कि 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, राशन में बढ़ोतरी आजीविका के लिए जूझ रहे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए रामबाण सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि मुफ्त बस सेवा से महिलाओं की आजीविका में बचत होगी। दो पहिया वाहन और अन्य वाहनों पर आवाजाही में कमी आएगी। मुफ्त में बस सेवा का फायदा लेने के लिए महिलाएं ज्यादा से ज्यादा बसों में सफर करेंगी। रोजगार के अवसर न मिलने पर राशन में बढ़ोतरी ग्रामीणों को राहत देगी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए बिजली में सरकार को और ज्यादा रियायत देनी चाहिए थी।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर गांव ब्यासपुर परलाह के किसान दर्शन कुंडल ने कहा कि 200 यूनिट फ्री बिजली ग्रामीणों को बड़े स्तर पर राहत देगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई के साधनों पर भी बिजली फ्री होनी चाहिए। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला सरकार का आम बजट उम्मीद के अनुसार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरनिया नगर पालिका (नपा) के पूर्व पार्षद कैलाश चंद्र सैनी ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने चुनाव में किया वादा पूरा किया है। 200 यूनिट फ्री बिजली लोगों के लिए खुशियां लेकर आई है। सीमावर्ती क्षेत्र के लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। रोजाना लोगों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 200 यूनिट फ्री बिजली के साथ पुराने बिल भी माफ करने चाहिए थे, जिससे लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिल जाती।

इस मौके पर गांव पिंडी कुदवाल के किसान राजवंत सिंह ने कहा कि सरकार ने बजट में चुनावी वादे पूरे किए हैं। बिजली और राशन सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को राहत देगा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लिए बिजली में और ज्यादा सुधार करने की जरूरत है। सिंचाई का मुख्य स्रोत बिजली पर आधारित है। जिसके चलते किसानों को बिजली में ज्यादा रियायत देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि राशन में बढ़ोतरी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा पैसों की बचत का स्रोत बनेगी।


इस मौके पर बिश्नाह कस्बे की 80 वर्षीय महिला सोमा देवी ने कहा कि उमर अब्दुल्ला सरकार ने बजट तो उम्मीद के अनुसार ही पेश किया है। परंतु बुढ़ापा पेंशन को तवज्जो देना जरूरी था। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों ने सरकार के पहले बजट से बुढ़ापा पेंशन की बढ़ोतरी की उम्मीद लगाई थी। परंतु बुढ़ापा पेंशन के हकदारों को निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि महंगाई के जमाने में 1000 रुपये कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को अगले बजट में बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed