{"_id":"6786bad1f9089c41920e6ece","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-101583-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिना मंजूरी चल रहा था प्लिंथ का निर्माण, खिलाफवर्जी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिना मंजूरी चल रहा था प्लिंथ का निर्माण, खिलाफवर्जी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। जिला मजिस्ट्रेट जम्मू सचिन कुमार वैश्य ने मंगलवार को बिश्नाह का दौरा किया। उन्होंने बाईपास पर बिना मंजूरी चल रहे प्लिंथ के निर्माण पर खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने तहसील ऑफिस और बीडीओ ऑफिस का निरीक्षण किया। तहसील ऑफिस में फैली गंदगी, खिड़कियों के टूटे कांच पर उन्होंने रोष जताया। साथ ही मरम्मत करने के निर्देश दिए।
तहसील ऑफिस के बाद जिला मजिस्ट्रेट बीडीओ ऑफिस पहुंचे। वहां उन्होंने विकास कार्यों से संबंधित वर्क प्लान मांगा। वहां से निकलने के बाद वह अस्पताल के पास खुले में पड़ी गंदगी को देखकर बिफर गए।उन्होंने म्यूनिसिपल कमेटी बिश्नाह के ईओ शशि शर्मा को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल के पास फैली गंदगी नगरपालिका के लापरवाह रवैये को दर्शा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने ईओ को कचरा डंपिंग की साइट के बारे में पूछा तो ईओ ने बताया कि सांबा में कचरा भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि एमआरएफ का निर्माण कार्य अभी तक क्यों नहीं हुआ है। जिस पर शशि शर्मा ने कहा कि लोकेशन तय कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद कस्बे के बाईपास से गुजरते हुए उन्होंने प्लिंथ के चल रहे निर्माण कार्य की परमिशन के बारे में खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर से जवाब मांगा। इस पर खिलाफवर्जी किसी प्रकार का जवाब नहीं दे पाए। उसके बाद उन्होंने खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्लिंथ के निर्माण कार्य को रोकने का निर्देश जारी किया है।
इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के ईओ शशि शर्मा ने बताया कि प्लिंथ के निर्माण कार्य के लिए सीएलयू सर्टिफिकेट अप्लाई नहीं किया गया है। जिसके चलते मालिक को काम रोकने का नोटिस जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर से बिना आज्ञा के काम शुरू होने के बारे में पूछा जाएगा।