{"_id":"69f3c27d689ef750350bd5e8","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-272-1-raj1001-107137-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीएमसी राजोरी और जीएमसी जम्मू में करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीएमसी राजोरी और जीएमसी जम्मू में करार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजोरी ने जीएमसी जम्मू के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य अनुसंधान, अकादमिक और क्लिनिकल लैब इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है।
इस सहयोग के तहत जीएमसी जम्मू के दो वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों डॉ. विशाल टंडन प्रोफेसर (फार्माकोलॉजी) और डॉ. हरलीन कौर प्रोफेसर (माइक्रोबायोलॉजी) को जीएमसी राजोरी में विकास के प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग के लिए सलाहकार के रूप में नामित किया गया है।
उनकी विशेषज्ञता से संस्थान में अकादमिक स्तर, शोध गतिविधियों और लैब सेवाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है। डॉ. विशाल टंडन को अकादमिक, शोध और नेशनल मेडिकल कमीशन से संबंधित गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. हरलीन कौर क्लिनिकल लैब्स के अपग्रेड , विशेष रूप से एक उन्नत माइक्रोबायोलॉजी लैब की स्थापना पर ध्यान देंगी। जीएमसी राजोेरी के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. एएस भाटिया ने बताया कि इन वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों का मार्गदर्शन जीएमसी राजोरी में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। यह सहयोग न केवल गुणवत्तापूर्ण रोगी सेवाओं में सुधार करेगा बल्कि शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने और शोध प्रस्तावों व अकादमिक पहल के विकास में भी सहायक होगा।