फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: रात में मवेशी चोर गिरोह सक्रिय, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 04 Jun 2026 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 04 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ क्षेत्र में रात के समय मवेशी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बताया जा रहा है कि चोरों का गिरोह सक्रिय है जो अंधेरे का फायदा उठाकर किसानों के घरों और बाड़े से पशुओं को उठा रहा है।
लगातार हो रही वारदातों से पशुपालकों और ग्रामीणों में आक्रोश और डर का माहौल है। लोगों के अनुसार चोरों का यह गिरोह मुख्य रूप से आधी रात के बाद सक्रिय होता है। चोर पिकअप वैन या छोटे ट्रक के साथ आते हैं और मवेशी ले जाते हैं। क्षेत्र में पुलिस बल भी पूरी तरह से सक्रिय है और किसानों की तरफ से भी अब ठीकरी पहरा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार रात भी पंचायत कलीठ के गांव ढांगरी में चोरी का प्रयास किया गया। पहरा दे रहे लोगों ने जब उनका विरोध किया तो चोरों ने उनपर पथराव कर दिया और भाग गए। कई ग्रामीण गर्मी के कारण पशुओं को घर के बाहर या खुले अहाते में बांधते हैं। इस कारण चोरों का काम और आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय किसानों का कहना है कि मवेशी उनकी आजीविका का एकमात्र साधन हैं। कुछ दिन पहले गांव रजवाल से रात में चोरों ने मवेशियों को चोरी कर लिए। चोरों ने इतनी सफाई से काम किया कि पड़ोस के कुत्तों को भी भनक नहीं लगी। इस बढ़ती समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत भी दी। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

चौकी अधिकारी ज्यौड़ियां विरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में रात के समय संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए नाकाबंदी की जा रही है। क्षेत्र में पुलिस की तरफ से पूरी नजर बनाई रखी हुई है। रात के समय मवेशियों को असुरक्षित या खुले स्थानों पर न बांधें, बाड़ों में मजबूत ताले और सुरक्षा लाइटों का इंतजाम करें। किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed