{"_id":"68570b40e059fb54d70f40a4","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-269-1-jou1001-101699-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एसडीएम कार्यालय खौड़ के बाहर प्रदर्शन, जमीन कब्जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एसडीएम कार्यालय खौड़ के बाहर प्रदर्शन, जमीन कब्जाने का आरोप
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत अप्पर नारायणा के गांव ढलेरी के लोगों ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय खौड़ के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई जम्मू से आकर उनकी भूमि को कब्जाने की कोशिश कर रहा है।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि वह दोपहर को अपने घर में थे। हमें किसी ने जानकारी दी की कुछ लोग जमीन की पैमाइश कर रहे हैं। इसका हमने विरोध किया तो वह लोग चले गये।
ढलेरी गांव के बुजुर्ग प्रीतम लाल ने बताया कि हम इस 80 कनाल भूमि को पिछले 100 साल से भी अधिक समय से जोत रहे हैं। पहले हमारे बुजुर्ग इस भूमि को जोतते थे और अब हम जोत रहे हैं। लेकिन आज कुछ लोग आते हैं और दावा करते हैं कि यह भूमि हमारी है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में गांव ढलेरी की बहुत सी महिलाएं भी शामिल रहीं। सुषमा देवी ने बताया कि कुछ लोग पटवारी को लेकर हमारी जमीन की पैमाइश कर रहे थे। विरोध करने पर वह सब लोग चले गये। खौड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई थी। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि हम गरीब लोगों को दबाने की कोशिश की जा रही है। लोगों ने इस पूरे मामले की जानकारी एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा को दी। इस पर एसडीएम ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि आप की भूमि को आप से कोई भी जबरन नही छीन सकता है इसलिए आप बेफिक्र होकर घर जाएं।