फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: निर्दोष चौक पर फिर शुरू हुआ महाराजा गुलाब सिंह लाइब्रेरी का निर्माण

विज्ञापन
jammu kashmir news
महाराजा गुलाब सिंह लाइब्रेरी की इमारत के कार्य का उद्धाटन करते विधायक मोहन लाल - फोटो : akhnoor news
अखनूर। कस्बे के निर्दोष चौक पर वर्ष 2013 से अधूरी पड़ी महाराजा गुलाब सिंह लाइब्रेरी का निर्माण कार्य आखिरकार 13 साल बाद फिर शुरू हो गया। मंगलवार को विधायक मोहन लाल ने विधिवत रूप से इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन


करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह लाइब्रेरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है। कस्बे के बीचों-बीच बनने जा रही यह पहली बड़ी सरकारी लाइब्रेरी होगी, जिसे महाराजा गुलाब सिंह के नाम पर विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर एक्सईएन लोक निर्माण विभाग संजीव शर्मा, डिप्टी सीईओ प्रदीप सिंह, इंचार्ज जोनल शिक्षा अधिकारी हरजीत सिंह, जीएचएसएस अखनूर की प्रिंसिपल नवनीत बाली, एईई सुनील बौगिया, एई मोहित गुप्ता व राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक मोहन लाल ने कहा कि लाइब्रेरी के पूर्ण होने पर इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पूरी इमारत में एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था, छात्रों के लिए आरामदायक बैठने की सुविधा, स्टडी केबिन और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र निजी लाइब्रेरी का खर्च नहीं उठा पाते, ऐसे में यह सरकारी लाइब्रेरी उनके लिए काफी लाभदायक साबित होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कस्बे के केंद्र में इस लाइब्रेरी के बनने से शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और आसपास के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विधायक ने उम्मीद जताई कि इसी वित्तीय वर्ष में पुरानी अस्पताल इमारत के लिए भी फंड जारी हो जाएगा, जिससे उस परियोजना पर भी काम शुरू किया जा सकेगा।


इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा और शमशेर दास, पूर्व पार्षदों में राकेश मल्होत्रा, बलदेव राज, करण सिंह, भारत भूषण गुप्ता, पूर्व सरपंचों में अश्विनी शर्मा, कुलदीप सिंह, कश्मीर सिंह, जगदीश राज, किशोरी शर्मा, रतनलाल शर्मा, सुरिंदर सिंह, कुंवर शक्ति सिंह, शिव गुप्ता, शाम मंगोत्रा, राहुल लंगर, अनिल शर्मा, बिंदु चिब, सोनिया वर्मा, सविता जमवाल, अशोक गुप्ता, रमन बिल्ला, तिलक राज गुप्ता, रंजीत रोहमेत्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed