{"_id":"69b5c2a1fd92bc6f660943ac","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101722-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कमालिया में आग से कच्चा मकान जला, एक गाय की मौत, भैंस झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कमालिया में आग से कच्चा मकान जला, एक गाय की मौत, भैंस झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। अखनूर क्षेत्र के कमालिया गांव में शनिवार शाम को आग लगने से एक कच्चा मकान जल गया। इस हादसे में घर का सारा सामान नष्ट हो गया। एक गाय की जलकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गया है।
जानकारी के अनुसार अखनूर से करीब छह किलोमीटर दूर कमालिया गांव के वार्ड नंबर छह में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले विजय कुमार पुत्र बिजीराम के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की वजह से घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया।
बताया गया कि हादसे के समय घर में मौजूद बच्चों के पास केवल वही कपड़े बचे हैं, जो उन्होंने पहन रखे थे। विजय कुमार की तीन बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां अभी पढ़ाई कर रही हैं। इनमें एक बेटी नौवीं और दूसरी तीसरी कक्षा में पढ़ती है। आग की घटना में दोनों बच्चियों की किताबें, कॉपियां और कपड़े भी जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
आगजनी की इस घटना में परिवार की एक गाय जलकर मर गई, जबकि एक भैंस, जिसने करीब दस दिन पहले ही बछड़े को जन्म दिया था, आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई।
पीड़ित परिवार ने बताया कि इस हादसे में उनका सब कुछ खत्म हो गया है और अब उनके पास रहने और खाने तक का कोई साधन नहीं बचा है। विजय कुमार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि परिवार दोबारा अपना जीवन शुरू कर सके।
घटना की सूचना मिलने के बाद अखनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा और राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।