{"_id":"687aa005b8ce2565430c465f","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101332-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी किए सम्मानित
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए अतिथिग
- फोटो : akhnoor news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक सशक्तिकरण का अद्भुत समागम शुक्रवार को आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर में देखने को मिला। विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय ने न केवल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया, बल्कि समर कैंप में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्रों एवं अपनी सशक्त पहल स्किल टू सर्व के माध्यम से आत्मनिर्भर बनीं स्थानीय महिलाओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी समारोह की मुख्य अतिथि क्रॉस स्वॉर्ड डिवीजन फैमिली वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन रूपाली बरार रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूजा शांडिल बंगा तथा विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर अंकुर बंगा उपस्थित रहे। इन सभी विशिष्ट जनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दिया।
समारोह की शुरुआत स्कूल की प्राचार्या गीता शर्मा के प्रेरणादायी स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि स्किल टू सर्व जैसी पहल के माध्यम से स्कूल ने स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे समाज में सशक्तीकरण की एक नई लहर पैदा हुई है।
विज्ञापन
इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से डोगरी लोकनृत्य की प्रस्तुति ने न केवल दर्शकों का मन मोह लिया, बल्कि यह विद्यालय की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
मुख्य अतिथि रूपाली बरार ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की सराहना करते हुए कहा, आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर द्वारा शिक्षा और सामाजिक सेवा को एक मंच पर लाकर जो कार्य किया जा रहा है, वह वास्तव में प्रेरणादायी है। यह प्रयास अन्य संस्थानों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण है। यह सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों और महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देने वाला रहा, बल्कि यह आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर की उस प्रतिबद्ध सोच का प्रमाण भी बना, जो विद्या, परंपरा और सशक्तिकरण को एक सूत्र में पिरोकर समाज के सर्वांगीण विकास में सतत रूप से योगदान दे रहा है।