फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: औद्योगिक संगठनों व पूर्व सैनिकों ने सीएम से की मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याएं रखीं

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर। औद्योगिक संगठनों और पूर्व सैनिक नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सीएण उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर जम्मू क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। यह प्रतिनिधिमंडल अखनूर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष लखबीर सिंह सोहल और टाइनी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जम्मू प्रांत के अध्यक्ष हरबिंदर सिंह के नेतृत्व में मिला।
विज्ञापन

बैठक में जम्मू क्षेत्र के औद्योगिक विकास से जुड़ी चुनौतियों जैसे कि औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार, प्रक्रिया सरल बनाना और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि स्थानीय उत्पादों की सरकारी खरीद में 25 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया जाए और एमएसएमई के लिए अलग औद्योगिक नीति लाई जाए।
विज्ञापन


प्रतिनिधियों ने यह भी मांग उठाई कि जो औद्योगिक इकाइयां अभी भी पट्टे की जमीन पर काम कर रही हैं, उन्हें मालिकाना हक दिया जाए ताकि वे वित्तीय संस्थाओं से ऋण प्राप्त कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व नौसेना अधिकारी लखबीर सिंह ने हाल ही की घटनाओं का जिक्र करते हुए पूर्व सैनिकों की गरिमा की रक्षा के लिए समर्पित राज्य पूर्व सैनिक आयोग के गठन की मांग की। उन्होंने अखनूर में सैनिक भवन और बायपास रोड की भी मांग की ताकि नगर का यातायात कम किया जा सके। कर्नल पीएस बादल ने शहीद सैनिकों की याद में संग्रहालय निर्माण का सुझाव भी रखा।


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिनिधियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और स्वीकार किया कि कुछ मांगों को वर्तमान प्रशासनिक ढांचे के तहत पूरा करना कठिन हो सकता है, लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद इन समस्याओं का समाधान आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed