{"_id":"67df138bf7327fcdcf0612ff","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101086-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गोवंश का अवशेष मिलने के विरोध में अखनूर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गोवंश का अवशेष मिलने के विरोध में अखनूर में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। खौड़ क्षेत्र में गोवंश का अवशेष मिलने के विरोध में शनिवार को अखनूर के निर्दोष चौक पर राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई राष्ट्रीय बजरंग दल के राकेश बजरंगी ने की। इन्हें खौड़ जाते समय पुलिस ने निर्दोष चौक पर रोक लिया। इसके बाद उन्होंने वहीं पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। राकेश बजरंगी ने कहा कि ऐसे कृत्यों से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और प्रशासन को इस मामले में तत्काल सख्त कदम उठाने चाहिएं।
प्रदर्शन में राष्ट्रीय बजरंग दल से कौशल सूदन, संदीप शर्मा, जतिंदर सिंह, अजय सिंह, तथा जय मां सुरभि गौशाला ट्रस्ट से शिव बैरागी, गौरव शर्मा, कर्ण शर्मा, अनव महाजन और बॉबी शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
वहीं इस मामले में अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत ने मटटू गांव में हुई घटना की कड़ी निंदा की। कहा कि ऐसे जघन्य अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा। क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे कानून के दायरे में रहकर शांति बनाए रखें और प्रशासन को निष्पक्ष जांच करने दें।