फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले, प्रोमोशन के लंबित मामले हल हों

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर। सोशल फोरेस्टरी इंप्लाइज एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रेंज ऑफिस अखनूर में आयोजित हुई। बैठक में एसोसिएशन के प्रधान राज सिंह ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


बैठक में चर्चा की गई कि लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे प्रमुख त्योहारों के समय कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने से निराशा का माहौल है। इसके अलावा, कई प्रोमोशन मामलों को भी डायरेक्शन ऑफिस में लंबे समय से लंबित रखा गया है। प्रधान राज सिंह ने अधिकारियों से आग्रह किया कि इन मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि कर्मचारियों में संतोष और उत्साह बना रहे।
विज्ञापन


बैठक में यह भी कहा गया कि एसआरओ 64 के तहत स्थायी किए गए हेल्परों को अब तक प्रमोशन नहीं दिया गया है, जबकि कई हेल्परों ने विभाग में 30 साल से अधिक सेवा दी है। पढ़े-लिखे और जिम्मेदार हेल्पर विभाग के अलग-अलग कार्यों को बखूबी निभा रहे हैं। राज सिंह ने मांग की कि विभाग ऐसे कर्मचारियों को उनके पदों पर नियमित करे और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाए। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल फोरेस्टरी में हेल्परों का योगदान सराहनीय है और उनके प्रमोशन व वेतन संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के अंत में एसोसिएशन ने अधिकारियों से अपील की कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान कर विभाग में संतुलन और खुशी का माहौल सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed