फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: चिनाब तटीकरण, खराब पड़े हैंडपंप और लिफ्ट सिंचाई जैसे मुद्दे उठाए

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर में जनता दरबार में मौजूद कैबिनेट मंत्री जावेद राणा। संवाद - फोटो : Akhnoor
अखनूर। वन विभाग के गेस्ट हाउस में मंगलवार को जल शक्ति, वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण और जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने जनता दरबार लगाया। इसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा और अखनूर के विधायक मोहन लाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन



विधायक मोहन लाल ने चिनाब के तटीकरण, कंडी कनाल, खराब पड़े हैंडपंप और लिफ्ट सिंचाई जैसे मुद्दों को मंत्री के समक्ष उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते चिनाब पर तटबंदी नहीं की गई तो सितरयाल, इंद्री और गढ़खाल जैसे इलाकों को भारी नुकसान हो सकता है। साथ ही, उन्होंने जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को जल्द गति देने की अपील की।
विज्ञापन



मंत्री सतीश शर्मा ने छम्ब विधानसभा के क्षेत्र में सिंचाई के पानी की कमी और वन विभाग की एनओसी न मिलने से लंबित सड़क व जल जीवन मिशन की परियोजनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि दिल्ली यात्रा के दौरान सात केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर विशेष परियोजनाएं लाई गई हैं, जिनसे अखनूर और छम्ब को विशेष लाभ मिलेगा। मंत्री शर्मा ने चिनाब को एक प्रमुख पर्यटक स्थल बनाने और जम्मू-कश्मीर में आईटी पार्क स्थापित करने की योजना का भी जिक्र किया, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने अखनूर के स्टेडियम की भी जल्द मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्री जावेद राणा ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को जल्दी से डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने हैंडपंपों की मरम्मत के आदेश दिए और वन विभाग की लंबित एनओसी को शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी और दृढ़ता से कार्य करने की अपील की। मंत्री राणा ने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर की सरकार लोगों के लिए काम कर रही है और उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार जल्द जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाएगी और अस्थायी कर्मचरियों के लिए एक नई पॉलिसी लागू की जाएगी, जिससे उन्हें नियमित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed