Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: मक्की की बिजाई का सीजन शुरू, 1000 क्विंटल तक उत्पादन की उम्मीद

Tue, 19 May 2026 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 19 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
बनी की पहाड़ी मक्की स्वाद और गुणवत्ता के लिए मशहूर
विज्ञापन

इस साल 1000 क्विंटल तक उत्पादन की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी

बनी। कठुआ जिले के पहाड़ी क्षेत्र बनी में मक्की की बिजाई का सीजन शुरू हो चुका है और किसान पूरे उत्साह के साथ खेतों में जुट गए हैं। कृषि विभाग के अनुसार अब तक क्षेत्र में साढ़े 300 क्विंटल से अधिक मक्की का बीज किसानों को वितरित किया जा चुका है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा 400 क्विंटल से भी अधिक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विभाग ने किसानों को उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध करवाए हैं। इनमें कंचन ऑल सीरीज व्हाइट एक्स क्रॉस हाइब्रिड के अलावा उच्च गुणवत्ता वाला प्रो एग्रो-4794 बीज प्रमुख रूप से शामिल हैं। कृषि विभाग का कहना है कि इन उन्नत किस्मों से इस वर्ष बेहतर उत्पादन की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


बीते वर्ष भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण किसानों को मक्की की फसल में नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार मौसम अनुकूल रहने के चलते किसान अच्छी पैदावार की उम्मीद कर रहे हैं। कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष बनी क्षेत्र में 500 कनाल से अधिक भूमि पर मक्की की खेती की जाएगी। यदि औसतन एक कनाल से दो क्विंटल मक्की उत्पादन माना जाए तो इस वर्ष क्षेत्र में करीब 1000 क्विंटल से अधिक उत्पादन होने की संभावना जताई जा रही है। किसान अपने घरेलू बीजों का भी उपयोग करते हैं जिससे वास्तविक खेती का रकबा और उत्पादन अनुमान से अधिक हो सकता है। क्षेत्र के किसान मक्की की फसल के साथ-साथ खेतों में राजमा की खेती भी करते हैं। इस साल करीब 15 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में राजमा की खेती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बनी और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में उगाई जाने वाली मक्की अपनी विशेष गुणवत्ता, प्राकृतिक स्वाद और पौष्टिकता के कारण अलग पहचान रखती है। यहां की ठंडी जलवायु, शुद्ध वातावरण और जैविक तरीके से की जाने वाली खेती इस मक्की को अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक स्वादिष्ट बनाती है। पहाड़ी क्षेत्र की मक्की पूरी तरह प्राकृतिक और लगभग ऑर्गेनिक तरीके से तैयार होती है। इसमें रासायनिक खाद और दवाइयों का उपयोग बेहद कम किया जाता है। यही कारण है कि इसका स्वाद देसी और मीठा होता है। खासकर कच्ची मक्की जब दूधिया अवस्था में होती है और उसे अंगारों पर भूनकर खाया जाता है तो उसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है।

मक्की के दानों में दूध की मात्रा अधिक होने के कारण यह नरम, रसदार और खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग बरसात और गर्मियों के मौसम में ताजी भुनी हुई मक्की को पारंपरिक भोजन का हिस्सा मानते हैं। इसके अलावा इससे तैयार की जाने वाली मक्की की रोटी भी पहाड़ी संस्कृति और खानपान की विशेष पहचान है। पहाड़ी मक्की फाइबर, ऊर्जा और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने, शरीर को ऊर्जा देने और प्राकृतिक रूप से स्वास्थ्य बेहतर रखने में मददगार मानी जाती है। ऑर्गेनिक तरीके से तैयार होने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed