फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: हीरा नगर क्लब, हॉकी बारामूला और खालसा क्लब ने हासिल की जीत

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ में प्रदेश स्तरीय श्याम लाल शर्मा स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। क्षेत्र में प्रदेश स्तरीय श्याम लाल शर्मा स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। पहले दिन हीरा नगर क्लब, हॉकी बारामूला और खालसा क्लब ने जीत हासिल की। इसमें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों की 9 हॉकी टीमें भाग ले रही हैं।
हॉकी जम्मू-कश्मीर, श्याम लाल हॉकी क्लब और बंदा बहादुर सिंह क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में हॉकी खिलाड़ियों, प्रशासनिक, पुलिस एवं सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता हॉकी जम्मू-कश्मीर के उपाध्यक्ष संजीव कुमार और आयोजन समिति प्रमुख पवन कुमार ने की। जिला विकास उपायुक्त पुंछ अशोक कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे और प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पहला मैच सिंबल कैंप और हीरानगर क्लब के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर में हीरा नगर क्लब ने सिंबलकैंप को 3-2 से पराजित कर दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए रोमी को प्लेयर आफ द मैच'''' चुना गया। दूसरे मैच में हॉकी बारामूला ने शानदार खेल दिखाते हुए पावर हाउस हॉकी क्लब पुंछ को 8-0 से हराया। शानदार खेल के लिए जयपाल सिंह को ''प्लेयर ऑफ़ द मैच'' चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में खालसा क्लब ने बीबीएसबी हॉकी के खिलाफ कड़े मुकाबले में 3-2 से जीत हासिल की। जोतवीर सिंह को ''प्लेयर ऑफ़ द मैच'' घोषित किया गया। इस मौके पर आयोजक पवन शर्मा, मतिन्दर पाल सिंह और संजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय कोच और पुंछ में हॉकी के जनक शामलाल शर्मा की स्मृति में यह पहली प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। वहीं, विजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद और ट्राफी, उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद और ट्राफी दी जाएगी। वहीं, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पांच हजार रुपये नकद दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed