{"_id":"682796f3729d789b74070c17","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-165-1-sjam1004-103885-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रधान सचिव कृषि पहुंचे पुंछ, गोलाबारी प्रभावितों से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रधान सचिव कृषि पहुंचे पुंछ, गोलाबारी प्रभावितों से मिले
विज्ञापन
पुंछ। कृषि उत्पादन विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार ने शुक्रवार को पुंछ जिले का दौरा किया। उन्होंने नियंत्रण रेखा पार से गोलाबारी के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और जिला प्रशासन को राहत और पुनर्वास के लिए एक सक्रिय, सार्वजनिक केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया।
प्रधान सचिव मनकोट भी गए। जहां उन्होंने गोलाबारी की घटना में अपनी जान गंवाने वाली एक महिला के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। संवेदना व्यक्त करते हुए प्रमुख सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पुंछ के डिप्टी कमिश्नर विकास कुंडल ने प्रमुख सचिव को प्रभावित क्षेत्रों में किए गए राहत और बहाली कार्यों की जानकारी दी।
डीसी ने बताया कि बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अस्पताल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और सभी आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। गांव स्तर पर आकलन टीमें पहले ही गठित की जा चुकी हैं और नुकसान की पहचान करने और उसका दस्तावेजीकरण करने के लिए जमीन पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।