फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

आरएस पुरा में 380 दुकानदारों को दी वैक्सीन

विज्ञापन
jammu kashmir news
आरएस पुरा। प्रशासन ने कस्बे के दुकानदारों के लिए टीकाकरण शिविर लगाया। आरएस पुरा ब्वायस हाई सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए केंद्र में दुकानदारों को वैक्सीन दी गई। इस दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया। मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सतपाल पप्पी, कस्बे के व्यापार मंडल के सदस्य, पार्षद और ब्लॉक मेडिकल अधिकारी भी मौजूद रहे। म्यूनिसिपल कमेटी चेयरमैन ने टीकाकरण केंद्र पर आए लोगों का उत्साह बढ़ाया और जागरूक किया। आरएस पुरा में बनाए गए केंद्रों पर वीरवार को करीब 380 लोगों ने वैक्सीन ली।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से उप जिला आरएस पुरा में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी दर्ज की गई है। वीरवार को भी कोरोना जांच के लिए अलग-अलग केंद्रों पर करीब 534 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 7 लोग ही पॉजिटिव पाए गए। उपजिले में पिछले चार दिनों से करीब 3000 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई जिसमें बहुत कम लोग पॉजिटिव पाए गए। लोगों का कहना है कि प्रशासन को अब क्षेत्र में दुकानों के खोलने का समय बढ़ाना चाहिए। एसडीएम आरएस पुरा रामलाल शर्मा का कहना है कि यह फैसला सरकार का है और जब तक सरकार दुकानों के समय का फैसला नहीं लेती है तब तक पहले के मुताबिक दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन

अखनूर में 240 के टेस्ट, 13 संक्रमित
अखनूर। उप जिला अखनूर में 240 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें 13 संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार अखनूर के हायर सेकेंडरी स्कूल, ज्यौड़ियां, मैरा मेंदरिया क्षेत्र में वीरवार को टेस्ट किए गए। वहीं दूसरी ओर कस्बे के उप जिला अस्पताल में 18 साल से ऊपर लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया जारी है। रोजाना तीन वार्ड के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed