फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं के बारे जागरूक किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं के बारे जागरूक किया
विज्ञापन

आरएस पुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सरकारी स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने के मकसद से शिक्षा विभाग ने शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर पालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला करवा कर सरकार द्वारा मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने को कहा। लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया।
जोनल शिक्षा अधिकारी कमला देवी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए लोगों को गांव गांव व घर- घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। शिक्षा विभाग अप्रैल तक इस मुहिम को चलाएगा।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने भी शिक्षा विभाग के इस प्रयास की सराहना की और विभागीय अधिकारियों को आश्वस्त किया कि इस मुहिम में शिक्षा विभाग के साथ हैं और पंचायत के लोगों को सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले के लिए जागरूक करेंगे। सरपंच सई खुर्द सर्वजीत सिंह, सरपंच गेगियां हंसराज ने कहा कि सरकारी स्कूलों में आज भी बेहतर सुविधाएं बच्चों को नहीं मिल रही हैं, जिसके चलते अभिभावक निजी स्कूलो में बच्चों का दाखिला करवा रहे हैं। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों व कई शिक्षको ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed