{"_id":"6a04e9060c4f76044b00db8e","slug":"jammu-kashmir-news-rspura-news-c-312-1-sjam1007-103712-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाजार में स्ट्रीट लाइट बंद होने से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाजार में स्ट्रीट लाइट बंद होने से लोगों में रोष
Thu, 14 May 2026 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 14 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। मुख्य बाजार में स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण लोगों में रोष है। स्थानीय दुकानदारों और लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को इस बारे में अवगत करवाया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
बाजार में अंधेरा रहने के कारण आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को समस्या आ रही है। दुकानदारों का कहना है कि अंधेरे के चलते ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
सड़क किनारे शाम को रेहड़ी-फहडी लगाए रतन लाल व विजय कुमार का कहना है कि काफी समय से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी होने के कारण ठीक नहीं किया जा रहा।
दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि रात के समय बाजार में अंधेरा होने से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का भी खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें बंद होने से कई बार छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाकर बाजार क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कोट
जम्मू से वाहन आने पर बंद पड़ी लाइटों को ठीक करवाया जाएगा। इसके लिए लिखित में भेजा गया है।
- प्रेम कुमार, अधिकारी नगर पालिका