{"_id":"6828ed7dd0b48e23570ed7a0","slug":"jammu-kashmir-news-rspura-news-c-312-1-sjam1007-102406-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आरएस पुरा बार एसो. की कमान दीपक के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आरएस पुरा बार एसो. की कमान दीपक के हाथ
विज्ञापन
बार एसोसिएशन आरएस पुरा के प्रधान सहित अन्य निर्वाचित सदस्य
- फोटो : rspura news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। बार एसोसिएशन आरएस पुरा के चुनाव शनिवार को मुंसिफ कोर्ट में संपन्न हुए। चुनाव में एडवोकेट दीपक शर्मा 18 मतों से जीत हासिल कर प्रधान बन गए हैं। चुनाव में कुल 64 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एडवोकेट दीपक शर्मा को 41 वोट मिले जबकि उनके मुकाबले में चुनाव में उतरे एडवोकेट संजीव राजा थकयाल को 23 मत प्राप्त हुए।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में एडवोकेट अमित बेहलम ने एडवोकेट परमजीत सिंह को हरा कर जीत हासिल की। एडवोकेट अमित बेहलम को 64 में से 47 वोट मिले जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे एडवोकेट परमजीत सिंह को 17 वोट मिले।
एसोसिएशन के महासचिव पद के लिए एडवोकेट रोहित चौधरी, एडवोकेट धीरज रैना और एडवोकेट रजत शर्मा तीन प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें एडवोकेट राेहित चौधरी ने 64 में से 44 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि बार के कोषाध्यक्ष के लिए कोई चुनाव नहीं हुआ। इसके लिए एडवोकेट सचिन शर्मा निर्विरोध चुने गए। शनिवार सुबह दस बजे चुनाव कार्यवाही निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट रविंद्र सिंह चाढ़क की देखरेख में नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बार एसोसिएशन सदस्यों ने नई बार टीम का स्वागत किया और उनको बधाई दी।चुनाव निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट रविंद्र चाढ़क ने बताया कि शांति पूर्व चुनाव हुए हैं और बार एसोसिएशन की नई कमेटी में दीपक शर्मा प्रधान चुने गए हैं, जबकि अमित बेहलम उपाध्यक्ष, रोहित चौधरी को महासचिव चुनाव गया और सचिन शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।
बार एसोसिएशन के प्रधान चुने जाने पर एडवोकेट दीपक शर्मा ने सभी बार सदस्यों का आभार प्रकट किया। कहा कि जो जिम्मेदारी उनको बार सदस्यों ने दी है वो उस पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे।