फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

रेल परियोजना से प्रभावित प्राकृतिक जलस्रोत जांचने आएगी केंद्रीय टीम

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। केंद्रीय रेलवे एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना से प्रभावित प्राकृतिक जलस्रोतोें की जांच की जाएगी। इसके लिए केंद्र से एक टीम को पंद्रह दिन में भेजा जाएगा। यह टीम समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेगी। रेल मंत्री ने यह आश्वासन स्थानीय जनप्रतिनिधियाें की ओर से मामला उठाने पर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को रियासी पहुंचे वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लोगों की समस्याओं का संपूर्ण हल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लोगों को केंद्र की तरफ से जारी योजनाओं का लाभ घरों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार की तरफ से उन्हें लोगों की समस्याओं को सुनने और हल करने के लिए भेजा गया है। जलस्रोतों के अलावा भी अन्य समस्याओं पर जिला उपायुक्त से बात कर अन्य समस्याओं को भी हल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। अगर राजनीति में सत्ता की बागडोर हाथों में हो तो उस का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे पूर्व रियासी पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। मिनी सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना की वजह से नष्ट हुए पानी के प्राकृतिक जल स्त्रोतों का मामला उठाया गया। साथ ही स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रेलवे में नौकरी देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed