फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news: Parliamentary delegation to reach Valley today to promote tourism

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज घाटी पहुंचेगा संसदीय दल, कल पहली बैठक

Wed, 20 Jan 2021 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Jan 2021 12:29 AM IST
सार

  • दल में विभिन्न पार्टियों के 31 सांसद शामिल, सभी हितधारकों से बात कर लेंगे फीडबैक 
  • सांसदों का दल प्रदेश में सड़क, वायु तथा रेल कनेक्टिविटी की भी समीक्षा करेगा

विज्ञापन
Jammu kashmir news: Parliamentary delegation to reach Valley today to promote tourism
demo pic... - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन व संस्कृति को बढ़ावा देने तथा जम्मू-श्रीनगर हाईवे व अन्य सड़कों की स्थिति की पड़ताल करने के लिए 31 सदस्यीय संसदीय दल बुधवार को घाटी पहुंचेगा। दल औपचारिक रूप से 21 से 23 जनवरी तक श्रीनगर में रहेगा। इस दौरान पर्यटन कारोबार से जुड़े विभिन्न हितधारकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनसे अनुभव लेने के साथ ही सुझाव भी लेगा। 

विज्ञापन


दल का नेतृत्व दक्षिण भारत से सांसद वेंकटेश करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष की ओर से गठित दल में विभिन्न पार्टियों के सांसद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर सीट से सांसद तथा पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी टीम के साथ रहेंगे। होटल ताज में 21 जनवरी को सुबह 11 बजे दल की पहली बैठक प्रस्तावित है। पर्यटन विभाग के सचिव सरमद हफीज ने बताया कि पर्यटन विभाग के अधिकारियों, पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर दल उनसे पर्यटन क्षेत्र में आ रही परेशानियों की जानकारी हासिल करेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही पर्यटन, ट्रैवल, हास्पिटलिटी तथा रोड सेक्टर से जुड़े हितधारकों के साथ अलग-अलग बैठकें करेगा। एनएचएआई के अधिकारियों के साथ भी बैठक होगी, जिसमें राष्ट्र निर्माण में हाईवे की भूमिका पर चर्चा होगी। सांसदों का दल जम्मू-कश्मीर में सड़क, वायु तथा रेल कनेक्टिविटी की भी समीक्षा करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों का दौरा करेगा दल
संसदीय दल गुलमर्ग समेत घाटी के कुछ पर्यटन स्थलों का भी दौरा कर सकता है। यहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के विकल्प पर भी विचार करेगा। 


जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के मुद्दे पर संसदीय दल विचार करेगा। इसके साथ ही लोगों को बेहतर सड़क, वायु व रेल सुविधाएं मुहैया कराने पर सभी हितधारकों से राय लेगा। विभागीय अधिकारियों से बात कर पर्यटन क्षेत्र में आ रही परेशानियों की जानकारी भी हासिल करेगा।
-डॉ. जितेंद्र सिंह, पीएमओ राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed