{"_id":"641ab16af48ac612d9043965","slug":"jammu-kashmir-news-pakistani-drone-seen-on-international-border-in-samba-bsf-fired-then-returned-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने की की फायरिंग, तो लौटा वापिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने की की फायरिंग, तो लौटा वापिस
Wed, 22 Mar 2023 01:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:12 PM IST
सार
सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मंगलवार-बुधवार की रात पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। बीएसएफ के जवानों की तरफ से गोलीबारी करने के बाद ड्रोन वापिस पाकिस्तान की तरफ लौट गया।
विज्ञापन
drone
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मंगलवार-बुधवार की रात पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि सीमा पार से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की तरफ से गोलीबारी करने के बाद ड्रोन वापिस पाकिस्तान की तरफ लौट गया। इसे लेकर इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया गया है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिला सांबा के रामगढ़ सब-सेक्टर में चमलियाल सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने रात करीब ढाई बजे हवा में टिमटिमाती लाल बत्ती को सीमा पार से इस ओर आते देखा। जवानों ने मौका संभालते हुए उस पर गोलीबारी की। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया। मामले को लेकर क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- J&K: कुपवाड़ा में शारदा मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुले, गृहमंत्री ने किया वर्चुअली संबोधन, जानें क्या बोले
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Earthquake in Jammu Kashmir: भूकंप के दौरान भी अनंतनाग में जारी रही सर्जरी