फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news: Natural cave opened after a year for devotees of Maa Vaishno

जम्मू-कश्मीरः मां वैष्णो के श्रद्धालुओं के लिए साल भर बाद खोली गई प्राकृतिक गुफा

Thu, 11 Feb 2021 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Jammu kashmir news: Natural cave opened after a year for devotees of Maa Vaishno
mata vaishno devi darbar - फोटो : अमर उजाला

मां वैष्णो की प्राकृतिक गुफा के कपाट करीब एक साल बाद भक्तों के लिए बुधवार को खोल दिए गए। इस दौरान श्रद्धालु प्राकृतिक गुफा से गुजरकर मां की पिंडियों के दर्शन कर सकेंगे। प्राकृतिक गुफा कुछ दिन ही खुली रहेगी। प्रतिवर्ष सर्दियों के मौसम में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने पर इस गुफा को खोला जाता था परंतु कोरोना के कारण इस बार ऐसा नहीं हो सका। 

विज्ञापन


मान्यताओं के अनुसार, प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर इस गुफा को खोला जाता था। इस वर्ष भी खोला गया परंतु कोरोना महामारी के कारण सिर्फ पूजा-अर्चना के लिए। भक्तों को वहां से जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद बुधार को श्रद्धालुओं की संख्या लगभग छह हजार पहुंचने के बाद इसे खोलने का फैसला किया गया। हालांकि गुफा कब तक खुली रहेगी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


बुधवार को छह हजार भक्त पहुंचे
 श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने बताया कि  बुधवार शाम तक छह हजार भक्त मां के दर्शन करने के लिए भवन की ओर रवाना हो चुके हैं। इस साल अभी तक 5.17 लाख भक्त मां के दरबार में माथा टेक चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed