फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,mugal garden on heritage map

मुगल गार्डन को यूनेस्को हेरिटेज मैप पर लाने की तैयारी

विज्ञापन
jammu kashmir news,mugal garden on heritage map
जम्मू। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पर्यटन और समृद्र सांस्कृतिक विरासत को दुनिया भर में बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार जम्मू कश्मीर को पर्यटन मानचित्र पर वापस लाने के लिए उचित प्रयास कर रही है। प्रदेश प्रशासन के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर के मुगल गार्डन को यूनेस्को हेरिटेज मैप पर लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इससे विदेशी पर्यटक बढ़ने से इन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। रेड्डी एसकेआईसीसी श्रीनगर में पर्यटन विभाग के साथ इस व्यवसाय से जुड़े टूर आपरेटरों और हितधारकों के साथ संवाद सत्र में रूबरू हो रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले आउटरीट कार्यक्रम के हिस्से के रूप में पहुंचे रेड्डी ने पर्यटक सुविधा केंद्र और जम्मू कश्मीर पर्यटन सूचना केंद्र का निरीक्षण किया। सत्र के दौरान पर्यटन व्यापार और यात्रा, हाउसबोट एसोसिएशन, शिकारावाला, होटल व्यवसायी सहित अन्य हितधारकों ने मंत्री के समक्ष मांगों और मुद्दों को रखा। हितधारकों ने हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई सहित देश के अन्य शहरों से श्रीनगर के लिए सीधी उड़ाने चलाने की मांग की। मंत्रीने पर्यटन विभाग जम्मू कश्मीर, जम्मू कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी, अभिलेखागार विभाग, पुरातत्व और संग्रहालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, विकास प्राधिकरणों के प्रमुखों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री को क्षेत्र की पर्यटन गतिविधियों के बारे में विस्तृत ब्योरा दिया गया। इस दौरान मंत्री ने विभिन्न विकासात्मक पर्यटन परियोजनाओं का ई उद्घाटन किया। इसमें वेरीनाग में दस शयनकक्ष पर्यटक परिसर, लदूरा राफियाबाद में एप्प रिसार्ट, अवंतीपुरा में वेसाइड सुविधाएं शामिल हैं। मंत्री ने रायल स्र्पिंग्स गोल्फ कोर्स में छात्रों से बातचीत की, जिन्हें द गोल्फ क्लब आफ कश्मीर द्वारा गोल्फ में प्रशिक्षित किया गया था। इसके अलावा मंत्री ने हरबन गार्डन के गेट से दाचीगाम तलहटी माउंटेन बाइकिंग अभियान को हरी झंडीदिखाकर रवाना किया। मंत्री ने जिला विकास परिषद, ब्लाक विकास परिषद औपंचायत राज संस्थानों के सदस्यों से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed