फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news, lg manoj sinha

युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं : एलजी

विज्ञापन
jammu kashmir news, lg manoj sinha
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में युवाओं व महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं के साथ-साथ ढांचागत विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति व्याख्यान में अपने वर्चुअल संबोधन में सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सुनहरे भविष्य के लिए प्रत्येक क्षेत्र को आर्थिक तौर पर मजबूत किया जा रहा है। हम कोशिश कर रहे हैं कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।
विज्ञापन

सतत और समावेशी विकास के साथ-साथ महिलाओं व युवाओं के लिए विशेष योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के राष्ट्र में पूर्ण विलय के लिए इन महान व दूरदर्शी लोगों ने आधार रखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, पंचायती राज संस्थानों को मजबूत करने का काम जम्मू-कश्मीर में किया गया है। विकास गतिविधियों में जन भागीदारी को भी सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने 2019 में बड़ा फैसला लेकर न्याय और समानता के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के लोगों को सुशासन देने व पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा करने का काम किया।

व्याख्यान का आयोजन रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन फार इंटेगरल ह्यूमनिज्म की तरफ से किया गया। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन महेश चंद्र शर्मा, जुगल किशोर अग्रवाल का भी ऑनलाइन संबोधन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed