फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू, जम्मू की रैंकिंग सुधारने के लिए आप भी जुटें

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 शुरू हो गया है। नगर निगम की ओर से शहर को साफ सुथरा रखने के लिए विशेष कवायद आरंभ की गई है। अभी तक नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था सुधार के लिए किए गए उपायों को लोग खूब सराहा रहे। लोगों कचरे को आटो में डाल रहे हैं। साथ ही खुले में कचरे को उठाने के लिए नगर निगम से संपर्क कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले माह में शहर कचरा मुक्त होगा। साथ ही रैकिंग में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारी भी कचरा खुले में न फेंकने और कचरा आटो में डालने की अपील कर रहे हैं। लोगों के फीडबैंक पर 500 अंक मिलने हैं। इसी कड़ी में कई अभियान शुरू हुए हैं। कुल 12500 अंक की जरूरत होती है। नागरिक प्रतिक्रिया और शिकायत निवारण पर नगर निगम ने काम आरंभ किया है। विशेष अभियान के तहत लोगों को खुले में कचरा संबंधी जानकारी देने के लिए आग्रह किया जा रहा है। इस पर नगर निगम 24 घंटे में कचरे को हटाएगा। अब सोशल मीडिया, एक्स और रेडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक करना शुरू किया है।
विज्ञापन


इन कूड़ेदानों में डालें कचरा
--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सूखे कचरे को नीले कूडेदान गीला कचरे को - हरे कूड़ेदान
बैटरियां, कांच, सीरिंज - काले कूड़ेदान स्वच्छता अपशिष्ट, डायपर - लाल कूड़ेदान
----------

क्या दे रहा नगर निगम संदेश
- लोग अपने आसपास को साफ रखे

- सामुदायिक सफाई अभियान में लोग भाग लें
- कचरे के लिए कूड़ेदानों का प्रयोग करें

- लोग अपने आसपास के लोगों को सफाई बारे जागरूक करें

---------
कोट

लोगों के सहयेाग के बिना स्वच्छ शहर की कल्पना नहीं की जा सकती है। रैंकिंग में सुधार के लिए हर रोज लोग सहयोग करे। इससे ही शहर साफ होंगे। रैंकिंग में सुधार होगा। सफाई संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए नगर निगम से संपर्क करे।
- मनदीप कौर, आयुक्त सचिव, शहरी विकास विभाग

--------

कोट
हर साल की तरह इस साल भी स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए कदमताल शुरू हो गई है। रैकिंग में सुधार से ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अगर, आप के इलाके में कचरा बिखरा पड़ा है तो आनलाइन शिकायत करें। 24 घंटे में सफाई होगी। लोग कचरा आटो में ही फेंके।

- डा. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed